रांची, जनवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा पुस्तकालयों के डिजिटलीकरण पर आधारित पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पेशेवरों और शिक्षकों के लिए एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम आयोजित किया गया। 15 से 21 जनवरी तक चले इस पाठ्यक्रम में महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और असम सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सात दिवसीय पाठ्यक्रम में विभिन्न आईआईटी, एनआईटी, राज्य विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के 16 विशेषज्ञों ने पुस्तकालयों में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया और चुनौतियों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर केंद्र के निदेशक प्रोफेसर एसके साहू और डॉ. संजय कर्ण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...