सीवान, जून 19 -- सीवान। सार्वजनिक पुस्तकालयों की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि विभागीय उदासीनता के कारण केन्द्रीय पुस्तकालय बंद है। अब तक नए प्रबंध समिति के गठन का मामला लंबित है। सीवान के प्रबंध समिति ने 2020 में शॉटर की नियुक्ति की जो कि अनुमोदन के लिए पांच वर्षों से निदेशक पुस्तकालय व सूचना केन्द्र कार्यालय में धूल फांक रही है। इसे लेकर कई बार डीएम व डीईओ ने स्मार पत्र दिया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए अभी तक कोई सेवा शर्त नहीं बनाने से परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- जिला उर्दूनामा के लिए 30 जुलाई तक दें रचनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...