गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में पुस्तकालय दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुधीर श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी ने की। प्रो. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते समय के साथ पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण आवश्यक है। आधुनिक डिजिटल संसाधनों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए ज्ञान के नए द्वार खोले हैं। कार्यक्रम को पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. अपरा त्रिपाठी, डॉ. सिंटू कुमार तथा डॉ. उदय भानु ने भी संबोधित किया। प्रो. राकेश तिवारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पुस्तकालय केवल पुस्तकों के संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अध्ययन, शोध और नवाचार का प्रमुख केंद्र है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पुस्तकालया...