मधुबनी, जून 26 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की दरभंगा प्रमंडल इकाई के प्रमंडल सचिव समीर अभिषेक ने संघ के महासचिव को पत्र भेजकर स्थानांतरण नियमावली में संशोधन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 में पुस्तकालयाध्यक्षों को विशिष्ट शिक्षक के समान दर्जा दिया गया है, लेकिन स्थानांतरण नीति में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इससे राज्य के लगभग 1700 पुस्तकालयाध्यक्ष खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि कई दिव्यांग, बीमार तथा महिला-पुरुष पुस्तकालयाध्यक्ष अपने घर से 200 से 300 किलोमीटर दूर कार्य करने को विवश हैं। उनका शिक्षक आईडी तो बना दिया गया है, लेकिन पासवर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण वे ई-शिक्षा पोर्टल की सुविधाओं से भी वंचित हैं। यह भी पढ़ें- पुस्तकालयाध्यक्ष...