गुमला, जून 29 -- सिसई। पुसो पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए थाना क्षेत्र से गुम हुए छह मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। सोमवार को सभी मोबाइल धारकों को थाना बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए गए।थानेदार जहांगीर खान ने बताया कि पिछले एक माह से मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टेक्निकल सेल की सहायता से सभी मोबाइलों का पता लगाकर बरामद किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सके। यह भी पढ़ें- Gaya News ऑपरेशन मुस्कान: 68 खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पुसो पुलिस सात गुम मोबाइल बरामद ...