देहरादून, अगस्त 22 -- हरिद्वार। सप्तसरोवर रोड स्थित बंदीछोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम (दक्षिण भाग) में 51वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री धामी ने आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर संतों का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संत-महात्मा मौजूद रहे। आश्रम प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं और संत-महात्माओं के सम्मान की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के साथ धार्मिक आयोजन में...