लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। शास्त्री नगर श्री दुर्गा जी मंदिर की ओर से 51 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। सिर पर कलश रखे महिलाएं और भक्त रास्ते भर कीर्तन करते हुए चल रहे थे। घरों से कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर से ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर के मीडिया प्रभारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि यह कलश यात्रा 26 अप्रैल को ऐशबाग रामलीला मैदान में होने वाले सामूहिक विवाह के क्रम में निकाली गई। रामलीला मैदान में 25 जोड़ों का मंगल सामूहिक विवाह 26 अप्रैल को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...