अलीगढ़, अक्टूबर 14 -- अलीगढ़। दीपावली से पहले पुष्प नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस संयोग में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि दीपावली से पहले पड़ने वाला पुष्य नक्षत्र विशेष रूप से शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली से पूर्व पुष्य नक्षत्र 14 और 15 अक्टूबर को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र निवेश, संपत्ति, वाहन, सोना-चांदी और बहीखाता को नया स्वरूप देने के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। यही वजह है कि लोग दिवाली की खरीदारी आरंभ करने के लिए इस नक्षत्र का इंतजार करते हैं। इसे लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने का शुभ अवसर भी माना जाता है। पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर सुबह 11:54 से 15 अक्टूबर दोपहर 12 तक रहेगा। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र देवी लक्ष्मी का जन्म नक्षत्र है, इसीलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.