कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने शुक्रवार को शहीद दिवस के अवसर पर कचहरी स्थित सेनानी सेवा सदन परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को गांधी जी का चित्र देकर और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। यहां दिलीप सिंह बागी, राजेश बाजपेई, मोहम्मद रियाज, पदम कांत गुप्ता, प्रदीप दुबे, सुशीला निगम आदि मौजूद थे। उधर, चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति भारत ने महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर अशोक वाटिका, अशोक नगर में गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यहां अध्यक्ष सर्वेश पांडेय निन्नी, संदीप साहू, अनिल त्रिपाठी, अर्पित शुक्ला, सूमेश अवस्थी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, तिलक चंद्र कुरील आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...