मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को गांधी संग्रहालय मोतिहारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी स्मारक संग्रहालय समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी गई। डीएम सह गांधी संग्रहालय के अध्यक्ष सौरभ जोरवाल ने गांधी स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। गांधी संग्रहालय के सचिव विनय कुमार सिंह अधिवक्ता ने कहा कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बापू के संदेशों को गांव गांव पहुंचाने की जरूरत है। उनके जीवन दर्शन से ही समाज में शांति रहेगी। नगर निगम के उप मेयर डॉ. लालाबाबू प्रसाद ने भी अपने विचार रखा। मौके पर मीना मिश्रा, मोहिबुल हक, क...