जौनपुर, जनवरी 23 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक की मछलीशहर शाखा में हुए प्रतिनिधि चुनाव में पुष्पा शुक्ला निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित हुईं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकासखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अंजली भारतीय ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पुष्पा शुक्ला को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे शाखा से जुड़े उपभोक्ताओं और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। पुष्पा शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उक्त जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया। सम्मान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सत्येंद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्रमणि शुक्ला, भाजपा पंवारा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, अशोक कुमार श्री...