गढ़वा, अप्रैल 24 -- रमना, प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रखंड के बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। परीक्षा में शामिल विद्यालय के कुल 198 में 195 छात्राओं ने सफलता प्राप्त किया है,जबकि तीन छात्राएं असफल रही है। जानकारी के अनुसार 88 छात्राएं प्रथम श्रेणी से जबकि 106 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से वह एक छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है। इनमें 85.40 प्रतिशत अंक के साथ पुष्पा कुमारी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं 84.80 प्रतिशत अंक के साथ अंशु कुमारी ने द्वितीय और 84.40 प्रतिशत अंक के साथ नताशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की रिया बनी प्रखंड की द्वितीय टॉपर छात्राओं के इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कई लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देन...