आरा, दिसम्बर 21 -- पीरो, संवाद सूत्र नगर परिषद् क्षेत्र पीरो के पुष्पा उच्च विद्यालय का शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिशु वर्ग से लेकर दशम वर्ग तक के छात्र -छात्राओं ने इस अवसर पर अपनी रंगारंग प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। उद्घाटन तरारी विधायक विशाल प्रशांत, एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय, बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जेम्स शेखर, मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय और जिला परिषद् सदस्य कुमार राकेश उर्फ़ गिरीश नंदन ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। सचिव फादर अनिल बेनेत क्रूस और प्रधानाध्यापक सिस्टर अनीशा ने अतिथियों का स्वागत किया। सुंदर एवं मनमोहक एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। झिझिया नृत्य, बिहारी नृत्य, जट जटीन नृत्य की प्रस्तुति सराहनीय रही। झांकी, भाषण सहित अन्य कला कृत...