पुष्पारानी मण्डल अध्यक्ष, प्रतिभा पटेल जिला अध्यक्ष निर्वाचित
बस्ती, अक्टूबर 5 -- बस्ती, हिटी। प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश बाल विकास सुपरवाईजर एसोसियेशन का अधिवेशन और चुनाव प्रेस क्लब सभागार में हुआ। अधिवेशन में बाल विकास सुपरवाईजर की समस्याओं पर विचार करने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाल किये जाने, प्रमुख मांगों पर निर्णय लिये जाने का मुद्दा छाया रहा। दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मंत्री तौलू प्रसाद की देख रेख में हुआ। चुनाव में पुष्पारानी को मण्डल अध्यक्ष, प्रतिभा पटेल को जिला अध्यक्ष, अनुराधा पाण्डेय मंत्री, नम्रता सिंह को बस्ती शाखा का कोषाध्यक्ष चुना गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने पदाधिकारियों को पद औैर गोपनीयता की शपथ दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.