पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। समाज कल्याण विभाग की ओर संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में चार सौ नव विवाहित जोड़े सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। इसमें 8 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया गया। एक दूसरे को वरमाला डाली और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए। पुष्प वर्षा कर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया और उपहार प्रदान किए गए। समारोह में शुभारंभ मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने दीप प्रज्ज्वलित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया। समारोह में 425 में से 400 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इसमें 8 अल्पसंख्यक जोडे़ भी शामिल र...