बलिया, जून 17 -- बलिया,सुधीर ओझा। 27 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय उत्सवपूर्ण माहौल के साथ खुले। स्कूल में पहुंचे छात्र-छात्राओं का स्वागत पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया गया। तिलक-चंदन के साथ नौनिहालों का अभिनंदन हुआ। बच्चों के मनोरंजन के लिए जहां विभिन्न इनडोर खेलों का आयोजन किया गया वहीं एमडीएम में नियमित भोजन के अलावा मिष्ठान, हलवा तथा खीर आदि का भी प्रबंध किया गया। हालांकि तेज धूप और गर्मी का भी प्रभाव दिखा। छात्र उपस्थिति औसत से कम दिखाई दी, वहीं विद्यालय पहुंचे बच्चे भी अवकाश के समय तेज धूप से बिलबिलाते दिखे। यह भी पढ़ें- टीका लगा, मिठाई खिलाकर बच्चों का स्वागतशिक्षा क्षेत्र दुबहड़ शहर से सटे अमृतपाली (शिक्षा क्षेत्र दुबहड़) में मां सरस्वती का पूजन हुआ। विद्यालय पहुंचे बच्चों को माला पहनाकर और रोली-त...