लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ। लखनऊ-मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में स्टाफ की लापरवाही से एसी बोगी के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मुंबई से लखनऊ आ रही इस ट्रेन के सेकेंड एसी बोगी ए-1 के यात्रियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। ए-1 कोच में लखनऊ तक यात्रा करने वाले कृष्णा सिंह ने रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर बोगी में पानी न आने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि न तो वॉश रूम और न ही वॉश बेसिन में पानी आ रहा है। एक्स पर यात्री की इस शिकायत पर डीआरएम ने संबंधित को समस्या के समाधान के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...