कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। डीपीओ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि जनवरी माह का अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति नेफेड द्वारा पूरी कर दी गई है। ग्रामीण परियोजनाओं में आपूर्ति परियोजना कार्यालयों पर तथा नगरीय क्षेत्रों में सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर की गई है। आपूर्ति के उपरांत परियोजना कार्यालयों से स्वयं सहायता समूहों को अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र रामकोला, खड्डा, सुकरौली, हाटा, कसया, दुदही, पडरौना व शहर पडरौना तथा फाजिलनगर के लाभार्थियों में 24 फरवरी को वितरण किया जायेगा। अपरिहार्य परिस्थितियों अथवा किसी केन्द्र का अतिरिक्त प्रभार अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास होने की स्थिति में वितरण 25 फरवरी को किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.