नई दिल्ली, फरवरी 16 -- रंगों और खुशियों का उत्सव होली देशभर में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वैसे तो देशभर में होली खूब उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन कुछ जगहों पर इसको बिल्कुल अलग तरीके और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। वृंदावन की होली के बाद राजस्थान के पुष्कर में भी रंगोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां हर साल होली का त्योहार बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। यही वजह है कि पुष्कर की होली देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और इस रंगमय उत्सव का आनंद लेते हैं। बहुत से लोग इंटरनेट पर पुष्कर में होली की डेट और पास के बारे में सर्च कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको यहां पुष्कर में होली की डिटेल्स के साथ काम आने वाली 3 टिप्स के बारे में बता रहे हैं जानिए।पुष्कर में होली की तारीख और पास डिटेल पुष्कर अपनी स्ट्रीट पार्टियों, इलेक्ट...