देहरादून, जुलाई 31 -- उत्तराखंड में छह महीने के लिए हड़ताल प्रतिबंधित कर दी गई है। कार्मिक विभाग ने छह महीने के लिए एस्मा (अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम) लगा दिया है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से इसके आदेश जारी किए गए। कर्मचारी संगठनों के आंदोलन को देखते हुए इस फैसले को अहम माना जा रहा है। चुनावी वर्ष होने के कारण कर्मचारी संगठनों की ओर से आंदोलन की तैयारी की जा रही है। कर्मचारी आठवें वेतनमान के लागू होने से पहले एसीपी की पुरानी व्यवस्था लागू करने को दबाव बनाए हुए हैं। उत्तराखंड में अगले 6 महीनों के लिए एस्मा लागू होने के बीच माध्यमिक सहायक अध्यापक भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और डीएलएड प्रशिक्षितों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आयोग के गेट पर ताला जड़ दिया। प...