देहरादून, मार्च 25 -- Pushkar Dhami Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पुष्कर धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कुल 16 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने पूर्व सैनिकों के लिए 'वीर उद्यमी योजना' को मंजूरी दी है। इस मौके पर सीएम धामी ने मिडिल ईस्ट में जंग के कारण मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। बुधवार को देहरादून में राज्य कैबिनेट की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान वैश्विक परिस्थितियों के बीच राज्य की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों के सामने सभी मुद्दों को रखा है। उन्होंने कहा, "यह एक वैश्विक संकट है, ऐसे समय में हमें मिलकर काम करना होगा। हम इस चुनौती का भी सामना करेंगे और आगे बढ़ेंगे।" यह भी पढ़े...