कौशाम्बी, मई 2 -- तहसील चायल के पेरई गांव निवासी एक परिवार ने दबंगों पर पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर टीनशेड डाल दिया है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। पेरई गांव निवासी ओमप्रकाश, शिवप्रकाश और सूर्यप्रकाश पुत्र स्व. रामनाथ ने बताया कि 28 मार्च की रात आरोपियों ने पुरानी ईंटें जोड़कर उनकी जमीन में छप्पर रख दिया। अगले दिन विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ितों का आरोप है कि मामले की शिकायत पिपरी थाना समेत थाना दिवस और तहसील दिवस में कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- फर्जी वरासत दर्ज कराने का आरोप, शिकायत परिवार की ओर से मनीता गौतम ने शनिवार को...