बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चावली में पुश्तैनी बाग के पेड़ों के बंटवारे और कटान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बिना परमिशन और बिना कानूनी विभाजन के जबरन पेड़ काटने शुरू कर दिए, जिसका विरोध करने पर प्रार्थिया और उसके परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। देहात पुलिस ने मामले की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में मोहल्ला पुरानी तहसील(अनूपशहर) निवासी पीड़िता खुशनुमा पत्नी नदीम ने तहरीर में बताया कि गांव चावली में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर आम का बाग है। आरोप है कि इसी गाटे के अन्य सह-खातेदार कलुआ, फजलू, लियाकत, सलीम, झम्मन और जैनू बिना किसी कानूनी बंटवारे के जबरन बाग के पेड़ काट रहे थे। यह भी पढ़ें- पुश्तैनी बाग के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर संघर्ष तहरीर क...