फतेहपुर, मई 13 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया मजरे एलई में मंगलवार को पुश्तैनी जमीन पर खूंटा गाड़ने और बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। हल्का प्रभारी ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को एसआई सौरभ कुमार सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण और वाहन चेकिंग पर थे। तभी उन्हें गांव में झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक पक्ष के संतोष सविता व सुरेन्द्र सविता पुत्रगण शिवमोहन और दूसरे पक्ष के छोटेलाल पुत्र शिवमोहन व सुनीता के बीच विवाद हुआ है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में दर्ज किया मुकदमा पूछताछ में पता चला कि विवाद का कारण पुस्तैनी जमीन पर खूंटा गाड़ना और बंटवारे की रंजिश है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमल...