देहरादून, जुलाई 15 -- हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन बेचने से इनकार करने पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाहर पीली, श्यामपुर निवासी बाबूराम पुत्र कन्नू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 28 जून की शाम करीब आठ बजे वह श्यामपुर के पीठ बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि बाहर पीली गांव के चौराहे पर सज्जनपुर पीली निवासी सुशील ने उन्हें रोक लिया। सुशील ने उनसे पुश्तैनी जमीन बेचने की बात कही, लेकिन मना करने पर वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि सुशील ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड या किसी अन्य भारी वस्तु से बाबूराम के सिर पर हमला कर दिया। पहले वार से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरो...