गोरखपुर, मई 30 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़या चौक में पुश्तैनी जमीन पर पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला का हाथ टूट गया, जबकि उसे अन्य चोटें भी आई हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुखरावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार विजय और विनय पुत्र सोहजत जबरन खेत और घर के रास्ते की पुश्तैनी जमीन पर पिलर लगवा रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उनकी बेटी रंजना का हाथ टूट गया और पेट में गंभीर चोटें आईं। साथ ही तीन माह के बच्चे को उठाकर फेंकने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ...