सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम महादेव खुर्द में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी प्रभु यादव ने एसडीएम शोहरतगढ़ व ढेबरुआ थाना प्रभारी को शिकायती प्रार्थनापत्र देकर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रधान द्वारा कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण में मानकों को दरकिनार कर सड़क को निर्धारित मार्ग से हटाकर उनकी सहन पुश्तैनी भूमि में बढ़ाया जा रहा है। आरोप है कि यह सब पिछले प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते जानबूझकर किया जा रहा है। बीडीओ अनिशी मणि पाण्डेय ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के तरफ से शिकायत मिली है। जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...