पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का प्रयास, छह लोगों पर केस दर्ज
बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली के ग्राम बेला में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। दबंगों ने एक महिला की जमीन पर अवैध कब्जा कर राजस्व व पुलिस बल की मौजूदगी में की गई पैमाइश को भी चुनौती दी है। आरोपियों ने सीमांकन के लिए लगाए गए खूंटों को उखाड़ फेंका और विरोध करने पर पीड़ित को जमीन में ही दफन करने की धमकी दी। पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम बेला निवासी मोहम्मद अली उर्फ राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी मां फातिमा के नाम पर गांव में गाटा संख्या 1673 (रकबा 0.0080 हेक्टेयर) भूमि स्थित है। इस पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही अब्दुल रहीम, कमालुद्दीन, जमालुद्दीन, मो. सोनू, शमशुद्दीन व आयशा ने अवैध कब्जा कर रखा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.