कौशाम्बी, मई 9 -- चरवा थाने के सिरसी मजरा चरवा गांव निवासी बादाम सिंह ने बताया कि विपक्षी दबंग किस्म के लोग हैं और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा मारपीट की धमकी दे रहे हैं। उसकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं और आए दिन विवाद कर रहे हैं। पीड़ित ने आशंका जताई कि विपक्षी उसके साथ किसी भी समय मारपीट कर सकते हैं। पीड़ित ने शनिवार को समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- थाना दिवस में पहुंचीं आठ शिकायतें, राजस्व व पुलिस टीम गठित तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...