बलिया, मार्च 18 -- बलिया, संवाददाता। शहर से सटे टकरसन में पुश्तैनी जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भृगु आश्रम निवासी नागेश्वर मिश्रा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम मंगला प्रसाद को पत्रक सौंपा। पत्रक में पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी टकरसन मौजा स्थित पुश्तैनी जमीन को भू-माफियाओं द्वारा कब्जाने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि इस साजिश में राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत है। पीड़ित के अनुसार भू माफियाओं ने उनकी दादी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इसको लेकर पिछले तीन साल से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्...