रामपुर, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के गांव गुलड़िया ट्यूला गांव में शनिवार दोपहर पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर तीन सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक भाई गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है। उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र के गांव पांडेय नगर निवासी तीन भाइयों प्रेम सिंह, कुलदीप सिंह और गुरविंदर सिंह की बिलासपुर के गुलड़िया ट्यूला गांव में पुश्तैनी जमीन है। इसको लेकर तीनों का विवाद चला आ रहा है। शनिवार को यह विवाद उस समय हिंसक हो गया जब प्रेम सिंह ने खेत की मेड़ को जबरन जोत दिया। इसी बात से नाराज होकर भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जो फायरिंग तक पहुंच गई। आरोप है कि बहस के दौरान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.