पुश्तैनी जमीन के विवाद में घर में घुसकर हमला, चार पर मुकदमा
बलरामपुर, जून 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जमुनही निवासी रमेश कुमार पुत्र साधु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर उनके भाई रामकुमार तथा उनके पुत्र रजनीश, राजाबाबू और सिद्धार्थ घर पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडा और लोहे का पाइप लेकर आए थे तथा आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रमेश कुमार पर हमला बोल दिया। शोर सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.