पुश्तैनी खेत की जमीन पर कब्जे की एसएसपी से शिकायत
बदायूं, मई 27 -- कादरचौक क्षेत्र की रहने वाली माया देवी उर्फ महादेवी ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी पुश्तैनी खेत की जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर बेटों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। माया देवी पत्नी स्व. प्रेमराज वर्तमान में ईश्वरी नगला क्षेत्र में रह रही हैं। उनका कहना है कि पति की मौत के बाद वह बच्चों के पालन-पोषण के लिए मायके चली गई थीं, लेकिन गांव ककोड़ा प्रथम स्थित उनकी पुश्तैनी खेत की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर प्लॉटिंग और निर्माण शुरू कर दिया। आरोप है कि 13 मई को जब उनके बेटे बाकें लाल और गुरु सिंह गांव में जमीन देखने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- मक्का की फसल जोतने का आरोप, एसएसपी से शिकायत पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.