शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- निगोही-संवाददाता। पुवायां रोड से निगोही मेन मार्केट को जोड़ने बाली सड़क को मंजूरी मिल गई है। लगभग 45लाख की लागत से मंडी इस सड़क की मरम्मत कराएगी। निगोही-पुवायां मुख्य मार्ग से निगोही मेन मार्केट को बाली सड़क काफी जर्जर हो गई थी। गहरे-गहरे गढ्ढे हो जाने की बजह कई राहगीर घायल हो गए थे। हिन्दुस्तान अखबार ने तीन बार इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने भी पत्राचार कर इस सड़क को बनवाने की मांग की। चैयरमैन मनोज कुमार वर्मा भी सड़क बनवाने में लगे रहे। 30 मार्च को मंडी परिषद के अधिकारियों ने इस सड़क का प्रस्ताव विभाग को भेजा। जिसे मंजूर कर लिया गया। पैसा मिलते ही सड़क पर काम शुरू हो जाएगा। सड़क की मंजूरी मिलते ही निगोही के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने फेसबुक पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्...