शाहजहांपुर, मार्च 25 -- पुवायां। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। अरुण कुमार सक्सेना और हरिओम अवस्थी को वरिष्ठ चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि 24 मार्च से 30 मार्च तक वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा किया जाएगा। 6 अप्रैल को अनंतिम और 8 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित की होगी। 9 अप्रैल को सभी पदों हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियां और नाम वापसी किए जाएंगे। 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से अपने 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन निर्वाचन परिणाम भी घोषित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.