शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- खुटार थाना क्षेत्र के रामपुर कलां निवासी पुत्तू लाल का 25 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार अपनी पत्नी नीलम देवी (22) को दवा दिलाकर पुवायां से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुदागंज थाना क्षेत्र के मोतियापुर गांव निवासी रूम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र उर्वेश कुमार अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए बाइक चला रहा था। जानकारी के अनुसार, खुटार रोड स्थित सुखबीर एग्रो इनायतपुर के पास उर्वेश की बाइक ने पीछे से आनंद कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में नीलम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आनंद कुमार हेलमेट पहनने के कारण मामूली चोटों के साथ बच गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नीलम देवी और उर्वेश कुमार को शाहजहा...