पुवायां में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा पर नुकीले हथियार से वार
शाहजहांपुर, जून 30 -- पुवायां। दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने दरोगा पर नुकीले हथियार से सीने पर वार करने का प्रयास किया, जिससे उनकी वर्दी फट गई और हाथ की उंगली में चोट लग गई। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक युवती ने सदर थाना में घूरखेड़ा निवासी विशाल शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सदर थाना में तैनात दरोगा अक्षय पंवार मंगलवार सुबह बड़गांव चौकी क्षेत्र के गांव घूरखेड़ा में दबिश देने पहुंचे थे। बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.