शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र पुवायां ब्लॉक पुवायां क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करने वाले स्वयंसेवियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षक अनूप कुमार बरनवाल ने बताया कि निरक्षरों को पढाने का प्रयास कर रहे हैं, तथा दूसरे प्रशिक्षक जितेंद्र गुप्ता ने हर स्वयंसेवी का उत्साह वर्धन किया और कहा कि उल्लास ऐप पर 10 या 10 से अधिक निरीक्षण का डाटा अपलोड करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.