शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बुधवार को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुवायां क्षेत्र में जल निकासी की समस्या उठाते हुए पक्के नाले के निर्माण की मांग की। सांसद ने बताया कि बहादुरापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 731 की पुलिया से वर्षा जल आसपास के गांवों से होकर गुटैया नत्थापुर के खेतों में पहुंचता है, जिससे जलभराव और मिट्टी कटाव की समस्या होती है। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने गोमती नदी तक करीब 700 मीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...