शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- पुवायां। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं और मनमानी के आरोपों के बीच मंगलवार को मंडी स्थित एक क्रय केंद्र पर किसान ने जमकर हंगामा किया। नाराज किसान ने गेहूं के ढेर में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास भी किया। सूचना मिलने पर राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में किसान का गेहूं तुलवाकर मामला शांत कराया गया। खुटार क्षेत्र के गांव छापाबोझी निवासी किसान सुखप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह मंडी में संचालित आरएफसी के दो नंबर क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे थे। किसान का आरोप है कि कई दिन इंतजार के बाद भी उसका गेहूं नहीं तौला गया। यह भी पढ़ें- संशोधित खबर शिकायत करने पर केंद्र प्रभारी आकांक्षा सक्सेना ने आधा गेहूं तौल लिया, जबकि शेष गेहूं में मिट्टी बताकर अस्वीकृत कर दिया। किसान ने आरोप लगाया कि केंद्र...