शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- पुवायां। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार के हार्टअटैक से मौत हो गई, पिछले दो दिनों से कोतवाली का चार्ज इनके पास ही था। पुवायां कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात राजेश कुमार जनपद उन्नाव के थाना वारासगवर के गांव हिस्यामपुर के रहने बाले थे वह कोतवाली में 28 अगस्त 2025 से तैनात थे। शनिवार सुबह राजेश कुमार सेविंग करके बाथरूम में स्नान कर रहे थे कि वह अचेत हो गये। सुबह लगभग 10 बजे एसएसआई ने इंस्पेक्टर क्राइम को कई बार फोन लगाया लेकिन फोन नही उठा, फोन नही उठाने पर एसएसआई ने दरोगा यतेंद्र सिंह को उनके कमरे पर भेजा। दरोगा यतेंद्र सिंह ने कमरे पर जाकर देखा तो राजेश कुमार अचेत पड़े थे। दरोगा यतेंद्र ने जब अचेत पड़ा देखा तो पुलिसकर्मियों को बुलाया और सब लोग मिलकर राजेश कुमार सीएचसी ले गये जहां डाक्टर ...