सोनभद्र, मार्च 14 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन सोन नदी पुल से शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक युवती नदी में कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को नदी से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। चोपन सोन नदी पुल से शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक युवती नदी में कूद गई। युवती को नदी में कूदते देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। देखते ही देखते पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर युवती को नदी से बाहर निकाला तथा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराा। पुलिस के अनुसार युवती नदी में जिस स्थान पर कुदी वहां पानी कम था, जिससे वह चोट लगने के कारण घायल हो गई है। युवती कहां की है और क्यों नदी मे...