पुल से नीचे गिरी बाइक, दो युवक घायल
बरेली, मई 19 -- सेंधा। आंवला-भमोरा रोड पर सेंधा के पास एक बाइक पुल से नीचे गिर गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम आसपुर के भगवान दास ने बताया कि उनके ग्राम के दो लड़के देवेंद्र और विजय आंवला से सेंधा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सेंधा पुल के पास उनकी बाइक पुल से नीचे गिर गई, लोगों का कहना रहा कि बाइक सवार युवक नशे में थे। उनकी बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी। पहले बाइक एक बोर्ड से टकराई फिर पुल से बीस फीट नीचे जाकर गिरी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.