अयोध्या, मार्च 22 -- सोहावल, संवाददाता सोहावल क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर स्थित मंगलसी के पास चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर पुल पर शनिवार की रात एक रोडवेज बस अचानक पुल से टकराकर लटक गई। बस लटक जाने से दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। गनीमत रही बस नहर में नहीं पलटी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। नेशनल हाईवे पर मंगलसी के पास चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर पुल की संकरी चौड़ाई के कारण लगातार दुर्घटनाएं होती जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुल की चौड़ाई मानक के अनुरूप कम है। पुल पर चौड़ाई डबल लेन मार्ग के लिए सिंगल लाइन जैसी है। अब तक इस पुल पर दर्जन भर से अधिक दुर्घटना में हुई मौत के कारण लोगों के द्वारा इसे 'मौत की पुलिया' कहा जाने लगा है। इस मुद्दे को अधिवक्ता दीपक सिंह और अन्य क्षेत्रीय समाजसेवकों द्वारा 'टोल मुक्ति आंदोलन' के दौरा...