गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के अशोक विहार गांव निवासी स्वर्गीय करीमन राम का पुत्र राजेश कुमार मंगलवार शाम पुल से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजेश र मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव स्थित विद्यालय से पढ़कर अपने घर शाम को लौट रहा था। उसी क्रम में सामने से एक गाड़ी का लाइट आंख पर पड़ने के कारण वह पुल से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.