चंदौली, अप्रैल 28 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा पुल से सोमवार की शाम को वाराणसी के रहने वाले 48 वर्सीय हरिकेश कुमार ने जान दे दी। वह पत्नी से दवा लेने को कहकर घर से निकला था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। वाराणसी सारनाथ के रहने वाले हरिकेश कुमार आशापुर में विधवा आश्रम में नौकरी करता था। वह सोमवार को अपनी पत्नी पन्ना देवी से दवा लेने को कहकर घर से निकले। शाम को हरिकेश बलुआ पुल पर पहुंचा और गंगा में कूद गया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना बलुआ थाने को दी। मौके पर पहुंचे बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने गोताखोर मार्कण्डेय मांझी की मदद से बाहर निकलवाया, लेकिन तबतक मौत हो चुकी थी। पुलिस शव शिनाख्त परिजनों को सूचना दी। एसओ अरुण प्रता...