प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- शास्त्री पुल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले 25 वर्षीय राजाराम पुत्र राम मनोहर निवासी सेवारिया पन्ना मध्य प्रदेश की शनिवार को इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। राजाराम कुछ दिन पहले भोर में गंगा में कूद गया था। सूचना पाकर पहुंची दारागंज पुलिस ने उसे पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया था। पास मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...