मिर्जापुर, मार्च 5 -- हलिया। हलिया-हथेडा मार्ग पर अदवा नदी पर बने पुल से ओवरलोड हाइवा वाहनों का संचालन किए जाने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ओवरलोड गिट्टी और बालू लदे हाइवा से सड़क क्षतिग्रस्त हो जा रही है। विंध्य किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द शेखर गिरि ने कहा कि पुल की क्षमता से अधिक बालू, गिट्टी परिवहन करने वाले हाइवा वाहनों के चलने से पुल कभी भी टूट सकता है। राष्ट्रीय राज मार्ग से मध्य प्रदेश से आने वाले वाहन बरौधा में बने टोल टैक्स बचाने के लिए सोनभद्र, भदोही, लालगंज, विजयपुर, दुबार, पटेहरा, कलवारी, मड़िहान आदि स्थानों पर जाने वाले गिट्टी, बालू लदे ओवरलोड हाइवा वाहनों का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुल से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...