कुशीनगर, अप्रैल 8 -- कुशीनगर। निज संवाददाता खड्डा रेता क्षेत्र के लोगों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में बड़ी गंडक (नारायणी) नदी के भैंसहा घाट पर बहुप्रतीक्षित पक्के पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने की खबर बड़ी सौगात है। अभी रेतावासी खड्डा स्थित तहसील मुख्यालय आने के लिए बिहार होकर करीब 42 किमी की दूरी तय करते हैं। पुल बन जाने के बाद यह दूरी महज दस किमी रह जाएगी। करीब 705.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र में विकास की नई राह खोलेगा। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरी होने की खबर से रेता क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।आजादी के बाद से ही खड्डा क्षेत्र के दियारा इलाके के गांव मरिचहवा, हरिहरपुर, नारायणपुर, शिवपुर समेत महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, बसही, भोथहा और शिकारपुर आदि गांवों में रहन...