मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। चुनार पक्का पुल के लिए तैयार की जा रही सुरक्षा जाली बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अवर अभियंता ने ठेकेदार की नकेल कसी है। प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद अवर अभियंता ने शुक्रवार को चुनार पहुंचकर ठेकेदार को एक हफ्ते में पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा है कि यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने में विलंब किए जाने पर गुरुवार को अष्टभुजा डाक बंगले में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई थी। प्रभारी मंत्री के तेवर से सहमें अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने शुक्रवार को अवर अभियंता अमरनाथ को मौके पर भेजकर जाली बनवाने...